IAS/UPSC Coaching Institute  

Que. With the transformation of warfare through emerging technologies and multi-domain threats, examine the need for jointness, integration and doctrinal reforms in the Indian Armed Forces. What challenges impede the creation of an effective theatre command structure in India?
(GS3, 250 Words, 15 Marks)

प्रश्न: उभरती प्रौद्योगिकियों और बहु-क्षेत्रीय खतरों के माध्यम से युद्धकला में आ रहे परिवर्तन के साथ, भारतीय सशस्त्र बलों में संयुक्तता, एकीकरण और सैद्धांतिक सुधारों की आवश्यकता का परीक्षण कीजिए। भारत में एक प्रभावी थिएटर कमांड संरचना के निर्माण में कौन सी चुनौतियाँ बाधा डालती हैं?
(जीएस 3, 250 शब्द, 15 अंक)

Approach:

  • Introduction: Usage and challenges of AI
  • Body: Need for Integration and challenges in reforms
  • Conclusion: Concluse accordingly

 

Introduction:

The nature of warfare is undergoing a major transformation with the rise of artificial intelligence (AI), drones, cyber capabilities, space-based assets, and precision-guided weapons. Modern conflicts are no longer confined to land, air, or sea, but are fought across multiple domains simultaneously. For India, which faces a complex two-front security scenario, these changes highlight the urgency of building jointness and integration within the armed forces.

 

Need for Jointness and Integration:

  • Operational efficiency: Integrated theatre commands would allow faster and coordinated responses across land, air, and sea.
  • Resource optimisation: Joint planning avoids duplication of assets and reduces costs in defence procurement.
  • Multi-domain preparedness: Future wars will be hybrid in nature, requiring seamless coordination between cyber, space, information, and conventional forces.
  • Rapid mobilisation: Integrated Battle Groups (IBGs) and modular combat units help in quick deployment, crucial for border conflicts with China and Pakistan.

 

Doctrinal and Structural Reforms:

  • Doctrinal alignment: The Joint Doctrine (2017) and Land Warfare Doctrine (2018) provide a basis, but require constant revision in light of evolving threats.
  • Professional Military Education (PME): Future commanders must be trained in technology, data, and joint operations rather than service-specific silos.
  • Civil–military fusion: Collaboration with DRDO, defence industries, and universities is essential for innovation, rapid prototyping, and technological edge.
  • Modernisation of weapons: Acquisition of drones (MQ-9B), Rafale-M, Akashteer C2 systems, and Pralay missiles strengthen joint strike capabilities.

 

Challenges in Theatre Command Reforms:

  • Institutional resistance: Services are protective of their domains, leading to delays in creating theatre commands.
  • Lack of tested jointness: Unlike China, India has not fully tested integrated operations in real conflict situations.
  • Technology gaps: Indigenous systems and joint standards for data, communication, and logistics are still evolving.
  • Slow pace of reform: Despite repeated emphasis, structural changes have been gradual, not matching operational urgency.

 

Conclusion:

India stands at a critical juncture where battlefield dynamics demand a more adaptive, technology-driven, and integrated armed force. Moving from coordination to command, through functional theatre commands, joint doctrines, and PME, is essential for preparing India’s military for future wars. Without this transformation, the gap between threats and responses may widen, compromising national security.

दृष्टिकोण:

  • परिचय: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग व चुनौतियों को संबोधित करते हुए परिचय दें।
  • मुख्य भाग: एकीकरण की आवश्यकता और सुधारों में व्याप्त चुनौतियों का उल्लेख करें।
  • निष्कर्ष: तदनुसार निष्कर्ष प्रस्तुत करें।

 

परिचय:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ड्रोन, साइबर क्षमताओं, अंतरिक्ष-आधारित संसाधनों और सटीक निर्देशित हथियारों के उदय के साथ युद्ध की प्रकृति में व्यापक परिवर्तन हो रहा है। आधुनिक युद्ध अब केवल ज़मीन, हवा या समुद्र तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि एक साथ कई क्षेत्रों में लड़े जा रहे हैं। भारत, जो एक जटिल दोहरे मोर्चों वाले सुरक्षा परिदृश्य का सामना कर रहा है, के लिए ये बदलाव सशस्त्र बलों के भीतर एकजुटता और एकीकरण के निर्माण की तात्कालिकता को उजागर करते हैं।

 

संयुक्तता और एकीकरण की आवश्यकता:

  • परिचालन दक्षता: एकीकृत थिएटर कमांड भूमि, वायु और समुद्र में तेज़ और समन्वित प्रतिक्रियाएँ संभव बनाएँगे।
  • संसाधन अनुकूलन: संयुक्त योजना से परिसंपत्तियों के दोहराव से बचा जा सकता है और रक्षा खरीद की लागत कम हो सकती है।
  • बहु-क्षेत्रीय तैयारी: भविष्य के युद्ध संकर प्रकृति के होंगे, जिसके लिए साइबर, अंतरिक्ष, सूचना और पारंपरिक बलों के बीच निर्बाध समन्वय की आवश्यकता होगी।
  • त्वरित लामबंदी: एकीकृत युद्ध समूह (इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप - आईबीजी) और मॉड्यूलर लड़ाकू इकाइयाँ त्वरित तैनाती में मदद करती हैं, जो चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा संघर्षों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

सैद्धांतिक और संरचनात्मक सुधार:

  • सैद्धांतिक संरेखण: संयुक्त सिद्धांत (2017) और भूमि युद्ध सिद्धांत (2018) एक आधार प्रदान करते हैं, लेकिन उभरते खतरों के मद्देनजर इनमें निरंतर संशोधन की आवश्यकता है।
  • व्यावसायिक सैन्य शिक्षा (पीएमई): भावी कमांडरों को सेवा-विशिष्ट अलगावों के बजाय प्रौद्योगिकी, डेटा और संयुक्त अभियानों में प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।
  • नागरिक-सैन्य संलयन: नवाचार, तीव्र प्रोटोटाइपिंग और तकनीकी बढ़त के लिए डीआरडीओ, रक्षा उद्योगों और विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग आवश्यक है।
  • हथियारों का आधुनिकीकरण: ड्रोन (एमक्यू-9बी), राफेल-एम, आकाशतीर सी2 सिस्टम और प्रलय मिसाइलों का अधिग्रहण संयुक्त हमला क्षमताओं को मजबूत करता है।

 

थिएटर कमांड सम्बंधी सुधारों में चुनौतियाँ:

  • संस्थागत प्रतिरोध: रक्षा सेवाएँ अपने क्षेत्र सीमाओं के प्रति सुरक्षात्मक प्रवृत्ति रखती हैं, जिसके कारण थिएटर कमांड बनाने में देरी होती है।
  • परीक्षित संयुक्तता का अभाव: चीन के विपरीत, भारत ने वास्तविक संघर्ष स्थितियों में एकीकृत संचालन का पूरी तरह से परीक्षण नहीं किया है।
  • प्रौद्योगिकी अंतराल: डेटा, संचार और रसद के लिए स्वदेशी प्रणालियाँ और संयुक्त मानक अभी भी विकसित हो रहे हैं।
  • सुधार की धीमी गति: बार-बार ज़ोर देने के बावजूद, संरचनात्मक परिवर्तन धीरे-धीरे हुए हैं, जो परिचालन संबंधी तात्कालिकता के अनुरूप नहीं हैं।

 

निष्कर्ष:

भारत एक ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है, जहाँ युद्धक्षेत्र की गतिशीलता एक अधिक अनुकूलनशील, प्रौद्योगिकी-संचालित और एकीकृत सशस्त्र बल की माँग करती है। कार्यशील थिएटर कमांड, संयुक्त सिद्धांतों और व्यावसायिक सैन्य शिक्षा (प्रोफेशनल मिलिट्री एडुकेशन - पीएमई) के माध्यम से समन्वय से कमान की ओर बढ़ना, भविष्य के युद्धों के लिए भारतीय सेना को तैयार करने के लिए आवश्यक है। इस परिवर्तन के बिना, खतरों और प्रतिक्रियाओं के बीच की खाई बढ़ सकती है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

Note:

1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case. 

Submit your answer

Choose Your Medium: