Que: The AI Action Summit highlighted the need for Sustainable Artificial Intelligence (AI). Critically examine the environmental concerns associated with the adoption of Artificial Intelligence (AI) in present and in future.
(GS 3, 15 Marks, 250 Words)
प्रश्न. एआई एक्शन समिट ने संधारणीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वर्तमान और भविष्य में एआई को अपनाने से जुड़ी पर्यावरणीय चिंताओं का आलोचनात्मक परीक्षण करें।
(जीएस 3, 15 अंक, 250 शब्द)
Approach:
Introduction: Write a contextual introduction about Artificial Intelligence (AI).
Body: Write about the environmental concerns associated with AI along with the reasons.
Conclusion: Way forward.
Introduction:
Artificial intelligence (AI) as an emerging technology is expected to enable transformative changes across several domains, including attempts to find solutions to climate change. But the AI’s present and future bring up some serious environmental concerns.
Increased Electricity and Energy Consumption
Increased electricity consumption in data centres and supply chains due to greater deployment and usage of AI tools.
A simple AI query could be using between 10 - 33 times more energy than a regular Google search. Image-based AI searches could be using even more energy.
Higher Water Consumption
There is an increased demand of water, required for cooling of data centres.
Data centre that serves OpenAI’s GPT-4 model in Iowa (US) consumes about 5-6% of the district’s water supply.
Increased emissions footprint
Google reported a 13% increase in its emissions footprint in 2023. This is attributed mainly to the increased electricity and energy consumption.
This trend was expected to continue in the coming years because of greater deployment and usage of its artificial intelligence (AI) tools.
Reasons for higher emissions
AI models typically work much more than a simple Google search even when the same question is addressed to both.
More work means a greater number of electrical signals are required when the computer is processing, storing, or retrieving data.
More work also generates and releases more heat, which then requires more powerful air-conditioning or other forms of cooling in the data centres.
Concern for Future
As AI tools are deployed more widely, their impact on energy consumption worldwide is expected to rise sharply.
Data centres account for 1-1.3% of the global electricity demand. This could double by 2026, according to recent projections of the International Energy Agency (IEA).
Electricity consumption of data centres as a share of the national demand is increasing in several regions of the world.
Conclusion:
AI is a revolutionary technology, and will be widely used in India and the world. But the emerging trends about its environmental impact means that its expansion should be planned in a manner that minimises the adverse impacts. Simultaneously, it should be ensured that the companies running the data centres take every measure to make their processes efficient and minimise the emissions footprint.
दृष्टिकोण:
परिचय: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बारे में एक प्रासंगिक परिचय प्रस्तुत करें।
मुख्य भाग: कारणों सहित एआई से जुड़ी पर्यावरणीय चिंताओं के बारे में उल्लेख करें।
निष्कर्ष: आगे की राह।
परिचय:
एक उभरती हुई तकनीक के रूप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से कई क्षेत्रों में परिवर्तनकारी बदलाव लाने की उम्मीद है, जिसमें जलवायु परिवर्तन के समाधान खोजने के प्रयास भी शामिल हैं। लेकिन एआई का वर्तमान और भविष्य कुछ गंभीर पर्यावरणीय चिंताओं को जन्म देता है।
बिजली और ऊर्जा की खपत में वृद्धि:
एआई उपकरणों की अधिक तैनाती और उपयोग के कारण डेटा केंद्रों और आपूर्ति श्रृंखलाओं में बिजली की खपत में वृद्धि हुई है।
एक साधारण एआई क्वेरी एक नियमित गूगल सर्च की तुलना में 10 - 33 गुना अधिक ऊर्जा का उपयोग कर सकती है। छवि-आधारित एआई सर्चिंग में और भी अधिक ऊर्जा का उपयोग हो सकता है।
अधिक पानी की खपत:
डेटा केंद्रों को ठंडा करने के लिए आवश्यक पानी की मांग में वृद्धि हुई है।
आयोवा (यूएस) में ओपनएआई के जीपीटी-4 मॉडल पर काम करने वाला डेटा सेंटर जिले की लगभग 5-6% जल आपूर्ति की खपत करता है।
उत्सर्जन पदचिह्न में वृद्धि:
गूगल ने 2023 में अपने उत्सर्जन पदचिह्न (एमिटिंग फूटप्रिन्ट) में 13% की वृद्धि दर्ज की। इसका मुख्य कारण बिजली और ऊर्जा की खपत में वृद्धि है।
आने वाले वर्षों में इसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उपकरणों की अधिक तैनाती और उपयोग के कारण यह प्रवृत्ति जारी रहने की उम्मीद थी।
अधिक उत्सर्जन के कारण:
एआई मॉडल आम तौर पर एक साधारण गूगल सर्च से कहीं अधिक काम करते हैं, भले ही दोनों के लिए एक ही प्रश्न पूछा गया हो।
अधिक कार्य का मतलब है कि जब कंप्यूटर डेटा को संसाधित, संग्रहीत या पुनर्प्राप्त कर रहा हो तो अधिक संख्या में विद्युत संकेतों की आवश्यकता होती है।
अधिक काम का दबाव (वर्कलोड) भी अधिक ऊष्मा उत्पन्न और निर्मुक्त करता है, जिसके लिए डेटा सेंटरों में अधिक शक्तिशाली एयर कंडीशनिंग (एसी) या अन्य प्रकार के शीतलन (कूलिंग) की आवश्यकता होती है।
भविष्य की चिंता:
जैसे-जैसे एआई उपकरण अधिक व्यापक रूप से परिणियोजित (डिप्लॉय) किए जाते हैं, दुनिया भर में ऊर्जा खपत पर उनका प्रभाव तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
वैश्विक बिजली की मांग में डेटा सेंटर का हिस्सा 1-1.3% है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के हालिया अनुमानों के अनुसार, यह 2026 तक दोगुना हो सकता है।
दुनिया के कई क्षेत्रों में राष्ट्रीय मांग के हिस्से के रूप में डेटा सेंटर की बिजली खपत बढ़ रही है।
निष्कर्ष:
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक क्रांतिकारी तकनीक है, और इसका भारत और दुनिया में व्यापक रूप से उपयोग किया जाएगा। लेकिन इसके पर्यावरणीय प्रभाव के बारे में उभरते रुझानों का मतलब है कि इसके विस्तार की योजना इस तरह से बनाई जानी चाहिए जिससे प्रतिकूल प्रभाव कम से कम हो। इसके साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि डेटा केंद्र चलाने वाली कंपनियां अपनी प्रक्रियाओं को कुशल बनाने और उत्सर्जन पदचिह्न (एमिटिंग फूटप्रिन्ट) को कम करने के लिए हर उपाय करें।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Choose Your Medium:
Submit your answer