Que. Discuss the multifaceted significance of mangroves. What are the major threats faced by mangrove forests and the steps taken for mangrove conservation in India?
(GS 3, 15 Marks, 250 Words)
प्रश्न. मैंग्रोव के बहुमुखी महत्व पर चर्चा कीजिए। मैंग्रोव वनों के समक्ष प्रमुख खतरे क्या हैं और भारत में मैंग्रोव संरक्षण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?
(जीएस 3, 15 अंक, 250 शब्द)
Approach:
- Introduction: Describe mangroves in India
- Body: Significance of mangroves; Major threats to mangroves; Steps to conserve mangroves
- Conclusion: Way forward
Introduction:
Mangroves are salt-tolerant trees and shrubs typical of estuarine and intertidal regions, meaning they grow in areas where freshwater and saltwater meet.
As per the Indian State of Forest Report (ISFR) 2023, India’s mangrove cover is around 4,992 sq. km, constituting 0.15% of the country’s total geographical area. West Bengal has the largest mangrove cover in India.
Significance of Mangroves:
- Natural coastal defence: Mangroves act as natural coastal guards and protectors. They are called ‘bio-shields’ as they mitigate the impact of strong waves and winds while guarding against coastal and soil erosion, primarily because of their roots.
- Carbon sinks: Mangroves act as essential carbon sinks (absorb more carbon than they release) and are helpful in mitigating global warming.
- Economic Significance: Since mangroves are found in coastal regions, they are also a source of livelihood for coastal communities.
- Fish farming, non-timber forest produce, honey collection, and boating are some occupations on which locals depend.
- Different varieties of fish, shrimps, prawns, and plants thrive in mangrove forests supporting the blue economy.
- Supports biodiversity: The mangroves are rich in biodiversity. They support complex communities, where thousands of other species interact.
Threats faced by Mangrove Forests:
- According to UNESCO, mangroves are disappearing three to five times faster than overall global forest losses, with serious ecological and socio-economic impacts.
- Anthropogenic Pressures
- Deforestation, pollution, and dam construction significantly threaten mangroves.
- Rampant urbanization, depletion of coastal land systems for agriculture, and shrimp farming contribute to their destruction.
- Unsustainable tourism practices also negatively impact mangroves.
- Climate Change Impacts
- Sea-level rise and the increased frequency of severe storms due to climate change pose an escalating risk.
- Rising global temperatures and sea-level rise can lead to increased submergence of mangroves.
Steps by Government to Conserve Mangroves:
- Global Efforts
- Mangrove Alliance for Climate (MAC): Launched at COP27, MAC aims to unite countries, including India, to accelerate conservation, restoration, and plantation efforts for mangrove ecosystems, recognizing their importance for climate change mitigation and adaptation.
- Mangroves for the Future (MFF): This partner-led initiative, co-chaired by IUCN and UNDP, promotes investment in coastal ecosystem conservation for sustainable development.
- Indian Initiatives
- MISHTI (Mangrove Initiative for Shoreline Habitats & Tangible Incomes): Announced in the Union Budget 2023-24, this scheme promotes and conserves mangroves for their high biological productivity, carbon sequestration potential, and role as bio-shields.
- Other initiatives include Amrit Dharohar, West Bengal’s Sustainable Aquaculture In Mangrove Ecosystem (SAIME), Andhra Pradesh’s Vana Samrakshana Samitis, and the Green Tamil Nadu Mission.
Conclusion:
To move forward, we need to raise awareness, improve laws, boost cooperation between countries, share best practices, and carry out scientific research. The research should focus on how mangroves adapt to changing climates, such as varying sea salinity, less freshwater in estuaries, and rising global temperatures.
दृष्टिकोण:
- परिचय: भारत में मैंग्रोव का वर्णन करें
- मुख्य भाग: मैंग्रोव का महत्व; मैंग्रोव के लिए प्रमुख खतरे; मैंग्रोव संरक्षण के उपाय
- निष्कर्ष: आगे की राह
परिचय:
मैंग्रोव लवण-सहिष्णु वृक्ष और झाड़ियाँ हैं, जो ज्वारनदमुख (एश्चुअरी) और अंतर्ज्वारीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं, अर्थात ये उन क्षेत्रों में उगते हैं, जहाँ मीठे पानी और खारे पानी का संगम होता है।
भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट (आईएसएफआर) 2023 के अनुसार, भारत का मैंग्रोव क्षेत्र लगभग 4,992 वर्ग किमी है, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 0.15% है। ध्यातव्य है कि भारत में पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा मैंग्रोव क्षेत्र अवस्थित है।
मैंग्रोव का महत्व:
- प्राकृतिक तटीय सुरक्षा: मैंग्रोव प्राकृतिक तटीय रक्षक और संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं। इन्हें 'जैव-ढाल' (बायोशील्ड) कहा जाता है क्योंकि ये मुख्यतः अपनी जड़ों के कारण तेज़ लहरों और हवाओं के प्रभाव को कम करते हैं और तटीय और मृदा अपरदन से रक्षा करते हैं।
- कार्बन सिंक: मैंग्रोव आवश्यक कार्बन सिंक के रूप में कार्य करते हैं, (जितना कार्बन निर्मुक्त करते हैं, उससे ज़्यादा अवशोषित करते हैं) और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में सहायक होते हैं।
- आर्थिक महत्व: चूँकि मैंग्रोव तटीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं, इसलिए ये तटीय समुदायों के लिए आजीविका का एक महत्वपूर्ण स्रोत भी हैं।
- मछली पालन, गैर-लकड़ी वन उत्पाद, शहद संग्रह और नौका विहार कुछ ऐसे व्यवसाय हैं, जिन पर स्थानीय लोग निर्भर हैं।
- मैंग्रोव वनों में विभिन्न प्रकार की मछलियाँ, झींगा, झींगे की अन्य प्रजातियां और जलीय पौधे पनपते हैं जो नीली अर्थव्यवस्था (ब्लू इकोनॉमी) का समर्थन करते हैं।
- जैव विविधता को बढ़ावा: मैंग्रोव जैव विविधता से भरपूर हैं। ये जटिल समुदायों को सहारा देते हैं, जहाँ हज़ारों अन्य प्रजातियाँ परस्पर क्रिया करती हैं।
मैंग्रोव वनों के समक्ष खतरे:
- यूनेस्को के अनुसार, मैंग्रोव समग्र वैश्विक वन हानि की तुलना में तीन से पाँच गुना तेज़ी से लुप्त हो रहे हैं, जिसका गंभीर पारिस्थितिक और सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पड़ रहा है।
- मानवजनित दबाव
- वनों की कटाई, प्रदूषण और बांध निर्माण से मैंग्रोव को गंभीर खतरा है।
- अनियंत्रित शहरीकरण, कृषि के लिए तटीय भूमि प्रणालियों का ह्रास और झींगा पालन इनके विनाश में योगदान करते हैं।
- असतत पर्यटन प्रथाएँ भी मैंग्रोव पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
- जलवायु परिवर्तन के प्रभाव
- जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र-स्तर में वृद्धि और भयंकर तूफानों की बढ़ती आवृत्ति एक बढ़ता हुआ जोखिम पैदा करती है।
- वैश्विक तापमान में वृद्धि और समुद्र-स्तर में वृद्धि से मैंग्रोव के जलमग्न होने की संभावना बढ़ सकती है।
मैंग्रोव के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम:
- वैश्विक पहल
- मैंग्रोव एलायंस फॉर क्लाइमेट (MAC): COP27 में शुरू किया गया, MAC का उद्देश्य भारत सहित देशों को एकजुट करना है, ताकि मैंग्रोव पारिस्थितिकी प्रणालियों के संरक्षण, पुनर्बहाली और वृक्षारोपण के प्रयासों में तेजी लाई जा सके, जलवायु परिवर्तन शमन और अनुकूलन के लिए उनके महत्व को पहचाना जा सके।
- मैंग्रोव्स फॉर द फ्यूचर (MFF): IUCN और UNDP की सह-अध्यक्षता वाली यह साझेदार-नेतृत्व वाली पहल, सतत विकास के लिए तटीय पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण में निवेश को बढ़ावा देती है।
- भारतीय पहल
- मिष्टी (तटरेखा आवासों और मूर्त आय के लिए मैंग्रोव पहल): केंद्रीय बजट 2023-24 में घोषित, यह योजना मैंग्रोव को उनकी उच्च जैविक उत्पादकता, कार्बन अवशोषण क्षमता और जैव-ढाल (बायोशील्ड) के रूप में उनकी भूमिका के लिए बढ़ावा देती है और संरक्षित करती है।
- अन्य पहलों में अमृत धरोहर, पश्चिम बंगाल की मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र में सतत जलीय कृषि (एसएआईएमई), आंध्र प्रदेश की वन संरक्षण समितियां और हरित तमिलनाडु मिशन शामिल हैं।
निष्कर्ष:
आगे की राह में, हमें जागरूकता बढ़ाने, कानूनों में सुधार करने, देशों के बीच सहयोग बढ़ाने, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और वैज्ञानिक अनुसंधान करने की आवश्यकता है। अनुसंधान संबंधी विषय, इस बात पर केंद्रित होना चाहिए कि मैंग्रोव बदलती जलवायु, जैसे समुद्र की लवणता में बदलाव, नदियों के मुहाने (ज्वारदमुख) पर मीठे पानी की कमी और बढ़ते वैश्विक तापमान के साथ कैसे तालमेल बिठाते हैं।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Submit your answer