IAS/UPSC Coaching Institute  

Que. The Indian tea sector, despite being the second-largest producer and consumer globally, faces constraints in achieving its true export potential. In this context, critically examine the challenges and opportunities before the sector. How can India leverage quality improvement and market diversification to enhance its global competitiveness?
(GS3, 250 Words 15 Marks)

प्रश्न: भारतीय चाय क्षेत्र, विश्व स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता होने के बावजूद, अपनी वास्तविक निर्यात क्षमता प्राप्त करने में बाधाओं का सामना कर रहा है। इस संदर्भ में, इस क्षेत्र के समक्ष चुनौतियों और अवसरों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। भारत अपनी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए गुणवत्ता सुधार और बाज़ार विविधीकरण का लाभ कैसे उठा सकता है?
(जीएस 3, 250 शब्द, 15 अंक)

Approach:

  • Introduction: Provide current status of tea sector with its historical background

  • Body: Challenges and opportunities of tea sector

  • Conclusion: Conclude accordingly

 

Introduction:

India is the second-largest producer and consumer of tea, contributing about 18% of global output. According to the International Tea Committee (2024), India produced 1.3 billion kg and consumed 1.22 billion kg. Despite this strong position, India lags behind countries such as Kenya and Sri Lanka in terms of export value realisation. This highlights the need for quality enhancement and market diversification.

 

Challenges Facing the Tea Sector:

  • Low Value Realisation: India exported 255 million kg worth around $800 million in 2024, whereas Sri Lanka exported a smaller quantity (245 million kg) but earned $1.4 billion due to higher quality branding.

  • Quality Concerns: Inconsistent quality, adulteration issues, and limited premium branding reduce India’s competitiveness.

  • Market Dependence: India’s exports are concentrated in traditional markets such as Russia, Iran, and the UAE, making it vulnerable to geopolitical or trade disruptions.

  • Domestic Price Pressure: Large consumption within India often limits the incentive for producers to upgrade to international standards.

  • Climate and Sustainability Issues: Erratic rainfall, rising temperatures, and declining soil fertility affect yields and quality.

 

Opportunities Ahead:

  • Growing Domestic Market: With per capita consumption at 840 gm compared to Turkey’s 3 kg, even a small increase can absorb total national production.

  • Export Potential: Untapped markets in South America and Africa offer significant scope for expansion.

  • Premiumisation: Rising urban incomes and global demand for organic, speciality, and wellness teas present an opportunity.

  • Geographical Indications (GIs): Brands like Darjeeling and Assam tea can be leveraged for global niche markets.

 

Way Forward:

  • Quality Enhancement: Strict enforcement of quality standards, promotion of organic and pesticide-free cultivation, and investment in modern processing.

  • Market Diversification: Strategic exploration of emerging economies, trade agreements, and digital platforms for global reach.

  • Value Addition: Branding, packaging, and marketing Indian teas as premium products rather than bulk commodities.

  • Sustainability Measures: Climate-resilient farming practices, water conservation, and farmer capacity-building.

 

Conclusion:

The Indian tea sector has the inherent capacity to emerge as a global leader. By prioritising quality, diversifying markets, and adopting sustainable practices, India can translate its production strength into higher export earnings and global competitiveness, while also meeting growing domestic demand.

दृष्टिकोण:

  • परिचय: चाय क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि प्रस्तुत करें।

  • मुख्य भाग: चाय क्षेत्र की चुनौतियाँ और अवसरों के बारे में उल्लेख करें।

  • निष्कर्ष: तदनुसार निष्कर्ष प्रस्तुत करें।

 

परिचय:

भारत चाय का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है, जो वैश्विक उत्पादन में लगभग 18% का योगदान देता है। अंतर्राष्ट्रीय चाय समिति (2024) के अनुसार, भारत ने 1.3 बिलियन किलोग्राम चाय का उत्पादन और 1.22 बिलियन किलोग्राम चाय की खपत की। इस मज़बूत स्थिति के बावजूद, निर्यात मूल्य प्राप्ति के मामले में भारत केन्या और श्रीलंका जैसे देशों से पीछे है। यह गुणवत्ता संवर्धन और बाज़ार विविधीकरण की आवश्यकता को दर्शाता है।

 

चाय क्षेत्र के समक्ष मौजूद चुनौतियाँ:

  • कम मूल्य प्राप्ति: भारत ने 2024 में लगभग 800 मिलियन डॉलर मूल्य के 255 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात किया, जबकि तुलनात्मक रूप से श्रीलंका ने कम मात्रा (245 मिलियन किलोग्राम) का निर्यात किया, लेकिन उच्च गुणवत्ता वाली ब्रांडिंग के कारण 1.4 बिलियन डॉलर की कमाई की।

  • गुणवत्ता संबंधी चिंताएँ: असंगत गुणवत्ता, मिलावट की समस्याएँ और सीमित प्रीमियम ब्रांडिंग भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता को कम करती हैं।

  • बाज़ार पर निर्भरता: भारत का निर्यात रूस, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे पारंपरिक बाज़ारों में केंद्रित है, जिससे यह भू-राजनीतिक या व्यापारिक व्यवधानों के प्रति संवेदनशील हो जाता है।

  • घरेलू मूल्य दबाव: भारत में अधिक खपत अक्सर उत्पादकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों को अपनाने के प्रोत्साहन को सीमित कर देती है।

  • जलवायु और संधारणीयता संबंधी मुद्दे: अनियमित वर्षा, बढ़ता तापमान और घटती मिट्टी की उर्वरता पैदावार और गुणवत्ता को प्रभावित करती है।

 

आगे के अवसर:

  • बढ़ता घरेलू बाज़ार: तुर्की के 3 किलोग्राम की तुलना में प्रति व्यक्ति खपत 840 ग्राम होने के कारण, थोड़ी सी भी वृद्धि कुल राष्ट्रीय उत्पादन को समाहित कर सकती है।

  • निर्यात क्षमता: दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के अप्रयुक्त बाज़ार विस्तार की पर्याप्त संभावनाएँ प्रदान करते हैं।

  • प्रीमियम-करण: बढ़ती शहरी आय और जैविक, विशिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक चाय की वैश्विक माँग एक अवसर प्रस्तुत करती है।

  • भौगोलिक संकेत (जीआई): दार्जिलिंग और असम चाय जैसे ब्रांडों का वैश्विक विशिष्ट बाज़ारों के लिए लाभ उठाया जा सकता है।


आगे की राह:

  • गुणवत्ता संवर्धन: गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन, जैविक और कीटनाशक-मुक्त खेती को बढ़ावा, और आधुनिक प्रसंस्करण में निवेश करना।

  • बाज़ार विविधीकरण: वैश्विक पहुँच के लिए उभरती अर्थव्यवस्थाओं, व्यापार समझौतों और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का रणनीतिक अन्वेषण करना।

  • मूल्य संवर्धन: भारतीय चाय को थोक वस्तुओं के बजाय प्रीमियम उत्पादों के रूप में ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन करना।

  • स्थायित्व उपाय: जलवायु-अनुकूल कृषि पद्धतियाँ, जल संरक्षण और किसान क्षमता निर्माण करना।

 

निष्कर्ष:

भारतीय चाय क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी बनने की अंतर्निहित क्षमता है। गुणवत्ता को प्राथमिकता देकर, बाज़ारों में विविधता लाकर और स्थायी प्रथाओं को अपनाकर, भारत अपनी उत्पादन क्षमता को उच्च निर्यात आय और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता में परिवर्तित कर सकता है, साथ ही बढ़ती घरेलू माँग को भी पूरा कर सकता है।

Note:

1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case. 

Submit your answer

Choose Your Medium: