Que. Despite its vast international borders, the northeast contributes marginally to India’s exports. Examine the causes of this imbalance and suggest measures for greater trade integration of the region.
(GS 3, 150 Words, 10 Marks)
प्रश्न: अपनी विशाल अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के बावजूद, पूर्वोत्तर भारत के निर्यात में मामूली योगदान देता है। इस असंतुलन के कारणों का परीक्षण करें और क्षेत्र के अधिक व्यापार एकीकरण के उपाय सुझाएं।
(जीएस 3, 150 शब्द, 10 अंक)
Approach:
Introduction: Describing contribution of N-E India in Indias export
Body: Causes of marginalisation
Conclusion: Way forward and conclude accordingly
Introduction:
India’s export economy is highly centralised, with Gujarat, Maharashtra, Tamil Nadu, and Karnataka together accounting for more than 70% of merchandise exports. In contrast, the eight northeastern States, despite sharing over 5,400 km of international borders, contribute only around 0.13% of exports. This reflects a structural spatial imbalance in India’s trade policy and infrastructure.
Causes of Marginalisation:
Inadequate Infrastructure: Road, rail, and port connectivity in the northeast remains weak. Corridors such as the India-Myanmar-Thailand Highway and border trade routes exist largely on paper.
Security-Centric Approach: Border management in the northeast is designed mainly for counterinsurgency and surveillance, not for promoting trade.
Institutional Exclusion: Bodies shaping India’s trade strategy, such as the Board of Trade or economic advisory councils, lack representation from the region.
Policy Neglect: Export promotion schemes like PLI or RoDTEP are concentrated in industrial belts of western and southern India, bypassing the northeast.
Value Addition Deficit: Even in sectors where the northeast has strengths, such as tea, crude oil, and horticulture, most products are sold in raw form without branding or processing, leading to low export value.
Way Forward:
Infrastructure Development: Prioritise completion of the Trilateral Highway, improve border trade posts at Moreh and Zokhawthar, and build warehouses and cold-chain facilities.
Policy Integration: Ensure dedicated sections for the northeast in export strategies and include regional representatives in national trade bodies.
Value Addition and Branding: Promote food processing, tea branding, and handicraft exports to enhance market value.
Cross-Border Linkages: Revive trade with Myanmar and strengthen connectivity with ASEAN markets under the Act East Policy.
Balanced Dispersion: Encourage dispersion of trade hubs to reduce over-dependence on coastal States.
Conclusion:
Integrating the northeast into India’s trade map is essential not only for regional equity but also for national resilience. A diversified export base, supported by infrastructure and policy inclusion, can make India’s economy more balanced and shock-resistant.
दृष्टिकोण:
परिचय: भारत के निर्यात में पूर्वोत्तर भारत के योगदान का संक्षिप्त चर्चा करें।
मुख्य भाग: हाशिए पर होने के कारणों का उल्लेख करें।
निष्कर्ष: आगे की राह और तदनुसार निष्कर्ष प्रस्तुत करें।
परिचय:
भारत की निर्यात अर्थव्यवस्था अत्यधिक केंद्रीकृत है, जहाँ गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक मिलकर 70% से अधिक व्यापारिक निर्यात का योगदान करते हैं। इसके विपरीत, आठ पूर्वोत्तर राज्य, 5,400 किलोमीटर से अधिक अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ साझा करने के बावजूद, निर्यात में केवल लगभग 0.13% का योगदान करते हैं। यह भारत की व्यापार नीति और बुनियादी ढाँचे में संरचनात्मक स्थानिक असंतुलन को दर्शाता है।
हाशिए पर होने के कारण:
अपर्याप्त बुनियादी ढाँचा: पूर्वोत्तर में सड़क, रेल और बंदरगाह संपर्क कमज़ोर बना हुआ है। भारत-म्यांमार-थाईलैंड राजमार्ग और सीमा व्यापार मार्ग जैसे गलियारे ज़्यादातर कागज़ों पर ही मौजूद हैं।
सुरक्षा-केंद्रित दृष्टिकोण: पूर्वोत्तर में सीमा प्रबंधन मुख्यतः आतंकवाद निरोध और निगरानी के लिए बनाया गया है, न कि व्यापार को बढ़ावा देने के लिए।
संस्थागत बहिष्कार: भारत की व्यापार रणनीति को आकार देने वाले निकाय, जैसे व्यापार बोर्ड या आर्थिक सलाहकार परिषद, में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व नहीं है।
नीतिगत उपेक्षा: पीएलआई या निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों में छूट (आरओडीटीईपी) जैसी निर्यात प्रोत्साहन योजनाएँ पूर्वोत्तर को दरकिनार करते हुए पश्चिमी और दक्षिणी भारत के औद्योगिक क्षेत्रों में केंद्रित हैं।
मूल्य संवर्धन घाटा: यहाँ तक कि चाय, कच्चा तेल और बागवानी जैसे उन क्षेत्रों में भी जहाँ पूर्वोत्तर मज़बूत है, ज़्यादातर उत्पाद बिना ब्रांडिंग या प्रसंस्करण के कच्चे रूप में बेचे जाते हैं, जिससे निर्यात मूल्य कम होता है।
आगे की राह:
बुनियादी ढाँचा विकास: त्रिपक्षीय राजमार्ग के निर्माण को प्राथमिकता देना, मोरेह और ज़ोखावथर में सीमा व्यापार चौकियों में सुधार करना, और गोदामों और शीत-श्रृंखला सुविधाओं का निर्माण करना।
नीति एकीकरण: निर्यात रणनीतियों में पूर्वोत्तर के लिए समर्पित अनुभाग सुनिश्चित करना और राष्ट्रीय व्यापार निकायों में क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को शामिल करना।
मूल्य संवर्धन और ब्रांडिंग: बाजार मूल्य बढ़ाने के लिए खाद्य प्रसंस्करण, चाय ब्रांडिंग और हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देना।
सीमा पार संपर्क: एक्ट ईस्ट नीति के तहत म्यांमार के साथ व्यापार को पुनर्जीवित करना और आसियान बाजारों के साथ संपर्क को मजबूत करना।
संतुलित वितरण: तटीय राज्यों पर अत्यधिक निर्भरता को कम करने के लिए व्यापार केंद्रों के वितरण को प्रोत्साहित करना।
निष्कर्ष:
पूर्वोत्तर को भारत के व्यापार मानचित्र में शामिल करना न केवल क्षेत्रीय समानता के लिए, बल्कि राष्ट्रीय लचीलेपन के लिए भी आवश्यक है। बुनियादी ढाँचे और नीतिगत समावेशन द्वारा समर्थित एक विविध निर्यात आधार, भारत की अर्थव्यवस्था को अधिक संतुलित और आघात-प्रतिरोधी बना सकता है।
Note:
1. Rename PDF file with your NAME and DATE, then upload it on the website to avoid any technical issues.
2. Kindly upload only a scanned PDF copy of your answer. Simple photographs of the answer will not be evaluated!
3. Write your NAME at the top of the answer sheet. Answer sheets without NAME will not be evaluated, in any case.
Choose Your Medium:
Submit your answer